shradh paksha
✕

'खान' सरनेम की वजह से मध्यप्रदेश के अफसर परेशान, टि्वटर पर बयां किया दर्द

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (12:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के चर्चित अफसर नि़याज अहमद खान फिर सुर्खियों में आ गए हैं। नियाज अहमद खान के सोशल मीडिया पर किए गए एक ट्वीट से हड़कंप मच गया है।
 
पीएचई विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ नियाज अहमद खान ने ट्वीट पर लिखा है कि खान सरनेम उनके पीछे भूत की तरह पड़ा हुआ है और शायद इस के चलते सत्रह साल की सर्विस में उन्नीस बार उनका ट्रांसफर हो चुका है।
 
दरअसल ये पूरा विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक के दौरान प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल ने विभाग के उपसचिव नियाज अहमद खान को बैठक से बाहर निकाल दिया। इसके बाद नियाज अहमद खान ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी पीड़ा जाहिर की।
 
नियाज अहमद खान ने लिखा कि खान सरनेम होने का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है। पिछले सत्रह साल में दस जिलों में उन्नीस बार उनका ट्रांसफर हो चुका है। अधिकारी खान सरनेम की वजह से उनके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं नियाज ने लिखा कि एक साल से उनको सरकारी मकान भी नहीं अलॉट हो पाया है।
 
ऐसा नहीं नियाज अहमद खान पहली बार चर्चा में रहे हैं। इससे पहले डॉन अबू सलेम पर उपान्यास लिखने और गुना में ओडीएफ  घोटाले को लेकर उजागर करने को लेकर भी वो सुर्खियों में रह चुके हैं। बीजेपी सरकार में नियाज अहमद खान को सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के चलते मंत्रालय अटैच कर दिया गया था। नियाज अब तक पांच उपन्यास लिख चुके हैं, जिसके चलते वो काफी चर्चा में रहे हैं। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख