suvichar

Weather Updates : मौसम विभाग ने कहा, मध्यप्रदेश में मानसून लगभग एक सप्ताह बाद आने की उम्मीद

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (00:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून लगभग 1 सप्ताह बाद 23-24 जून को आने की उम्मीद है। इस बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
 
भोपाल में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि मध्यप्रदेश की सीमाओं पर 23-24 जून तक मानसून आने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश ने लोगों को राहत दी है। सामान्य तौर पर मध्यप्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून आता है, लेकिन इस बार यह देरी अप्रत्याशित नहीं है तथा 1 या 2 सप्ताह का यह विचलन सामान्य है।
 
डे ने कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है और मानसून से पहले की बारिश के कारण अगले सप्ताह तक तापमान में और गिरावट आएगी।
 
इस बीच मध्यप्रदेश में स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में सोमवार को प्रदेश का उच्चतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदेश के रीवा शहर में उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
डे ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में होशंगाबाद को छोड़कर प्रदेश के सभी संभागों में बारिश दर्ज की गई। 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

बड़वानी में Gen अल्फा छात्रों का प्रोटेस्‍ट, 50 KM पैदल चलकर NH-3 किया जाम, ये थी आंदोलन की वजह

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से हाहाकार, 14 उड़ानें डायवर्ट; दिल्ली-गुरुग्राम में लंबा जाम

मध्यप्रदेश में सिस्टम के खिलाफ मुखर हो रहे जेन-जी से जेन-अल्फा तक, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

अगला लेख