biodatamaker

Weather Updates: भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से पारा गिरा, लू लगने से बिहार में 76 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (00:49 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश से कुछ राहत मिली और पारा कई हफ्तों के बाद 40 डिग्री से नीचे आया हालांकि बिहार सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप जारी रहा। बिहार में लू लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई।
 
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और गांदरबल जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय 1 लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से पारा नीचे आ गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
शहर में अलग-अलग स्थानों पर बूंदा-बांदी हुई। मौसम विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि अगले 3-4 दिनों तक शहर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा और पारा 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली।
 
इस बीच बिहार में लू लगने के कारण सोमवार को 15 और लोगों की जान चली गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 76 हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि लू के कारण औरंगाबाद में 33, गया में 31 और नवादा में 12 लोगों की जान चली गई।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने 22 जून तक सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। पटना, गया और भागलपुर सहित राज्य के प्रमुख शहरों में पिछले कुछ दिनों से भयंकर लू चल रही है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख