dharma sangrah
✕

बेंगलुरू में ‘बंधक’ विधायकों में भरी है कांग्रेस, बोले विधायक शेरा, भोपाल लाने के लिए बेंगलुरू जाने को तैयार

Updated: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (21:52 IST)
मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक के बीच अब सबकी नजर विधानसभा में होने वाले संभावित फ्लोर टेस्ट पर टिकी हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस में 22 विधायकों की बगावत के बाद अब निर्दलीय विधायकों को साधने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। बंगलुरू में कई दिन गुजारने के बाद अब खुलकर कांग्रेस के खेमे में नजर आने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा लगातार मुख्यमंत्री कमलनाथ से सीधे संपर्क में है। 
 
कमलनाथ सरकार पर मंडराते संकट को लेकर निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा सिरे से खारिज करते हुए कहते हैं कि सरकार पूरी तरह बहुमत में है और उसको कोई खतरा नहीं है। सदन में होने वाले संभावित फ्लोर टेस्ट को लेकर शेरा कहते हैं कि सभी विधायकों को फ्री होकर वोट डालाना देना चाहिए। 

वेबदुनिया से बातचीत में सुरेंद्र सिंह शेरा बंगलुरू में हुई कांग्रेस विधायकों की प्रेस कॉफेंस पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि वह किसी और की भाषा बोल रहे थे। मीडिया से बातचीत में विधायकों ने साफ तौर पर भाजपा नहीं ज्वाइन करने की बात कही है और आज सभी विधायकों में कांग्रेस भरी हुई है। 

सदन में संभावित फ्लोर टेस्ट के सवाल पर शेरा कहते हैं कि कि जब सदन में फ्लोर टेस्ट लाए जाएगा तब देखा जाएगा अभी तो सिर्फ इस पर चर्चा हो रही है। सदन में फ्लोर टेस्ट कराना पूरी तरह विधानसभा स्पीकर का अधिकार है कि कब वह इस पर चर्चा कराते है। राजभवन और सरकार में बढ़ती तल्खी के सवाल पर सुरेंद्र सिंह शेरा कहते हैं कि विधानसभा किस तरह चलनी है यह पूरी तरह स्पीकर के अधिकार में है इसमें मुख्यमंत्री भी दखल नहीं दे सकते।   

वेबदुनिया से बातचीत में विधायक शेरा कहते हैं कि वह बेंगलुरू में बंधक विधायकों को वापस लाने के लिए तैयार है और उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से इसको लेकर बात की। मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही वह बेंगलुरू रवाना हो जाएंगे। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख