suvichar
✕

एमपी अजब है ! कमलनाथ सरकार में अब ‘कुत्तों’ का भी तबादला, भाजपा ने कसा तंज

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2019 (11:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के बनने के बाद जहां एक ओर लगातार अफसरों के तबादलों का दौर जारी है, वहीं अब ‘कुत्तों’ के ट्रांसफर की लिस्ट आने के बाद सियासी घमासान मच गया है। दरअसल, शुक्रवार को सूबे के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर खोजी कुत्तों (स्निफर डॉग ) के तबादलों का आदेश जारी कर दिया गया।
 
कमांडेंट 23वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल की तरफ से पीटीएस डॉग के 46 डॉग हैंडलरों को मय डॉग समेत तबादलों का आदेश जारी कर दिया है। इन नए आदेश में अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले की सुरक्षा के लिए छिंदवाड़ा से डफी डॉग को खासतौर पर बुलाया गया है। 
 
इसके साथ ही डफी का साथ देने के लिए अब रेणु और सिकंदर भी उनके साथ होंगे। ये तीन स्निफर डॉग है, जिन्हें सीएम हाउस की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर तैनात किया जाएगा।
23वीं वाहिनी विसबल की कमांडेंट सिमाला प्रसाद के मुताबिक सीएम आवास पर जिन स्निफर डॉग की पोस्टिंग की गई है वो प्रदेश में सबसे बेस्ट है।
भाजपा ने कसा तंज : इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के तबादलों के बाद भाजपा ने कमलनाथ सरकार पऱ तंज कसा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वाह रे कमलनाथ सरकार तबादल उद्योग में कुत्तों को भी नहीं छोड़ा, मध्यप्रदेश के डॉग स्क्वाड के ट्रांसफर। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि हाय रे बेदर्दी कांग्रेस सरकार कुत्तों को तो छोड़ देते। भाजपा नेताओं ने सीएम हाउस में छिंदवाड़ा से डफी डॉग को बुलाए जाने को परिवारवाद बताकर भी तंज कसा है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

अगला लेख