dharma sangrah
✕

बंद हुआ गंगा नदी पर बना लक्ष्मण झूला, 1923 में अंग्रेजों ने करवाया था निर्माण

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2019 (10:41 IST)
देहरादून। ऋषिकेश में गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक ‘लक्ष्मण झूला' को 12 जुलाई को बंद कर दिया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक यह पुल और अधिक भार सहन नहीं कर सकता। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस झूले को 1923 में अंग्रेजों ने बनवाया था।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है। विशेषज्ञों ने पाया कि पुल के ज्यादातार हिस्से ‘बहुत कमजोर' हो गए हैं, या ‘गिरने' की स्थिति में हैं।
 
यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर 1923 में बना था। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है। 
 
प्रकाश ने बताया कि विशेषज्ञों ने इस पुल को लोगों की आवाजाही सहित सभी तरह के यातायात के लिए फौरन बंद करने का सुझाव दिया था क्योंकि और अधिक भार सहन करने की हालत में नहीं है। 
 
उन्होंने बताया कि इस पुल पर हाल के समय में अप्रत्याशित तरीके से लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह अब एक तरफ झुका हुआ प्रतीत हो रहा है। इस पुल का इस्तेमाल किया जाना जोखिम भरा हो सकता है। इसे ध्यान में रख कर यह फैसला किया गया। 
 
यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है। बताया जाता है कि महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। इस पुल पर ‘गंगा की सौगंध', ‘संन्यासी' और लोकप्रिय जासूसी धारावाहिक ‘सीआईडी' की शूटिंग भी हुई है। 

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

2027 World Cup : वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

Smit Machchhar : फ्लाईदुबई के 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार, UAE में भारतीय राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

अखिलेश यादव पर भूपेंद्र सिंह- राजभर का बड़ा हमला, एक्सप्रेसवे से PDA तक गिनाए पुराने मुद्दे, लगाए तीखे आरोप

PM सूर्य घर योजना में यूपी का जलवा, सितंबर में लगे 74,796 रूफटॉप सोलर प्लांट, देश में नंबर-1

7 समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, 5 साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, चौसा की सबसे ज्यादा मांग

अगला लेख