Daily Horoscope

Rain in mp : भारी बारिश का दौर जारी, इंदौर-अहमदाबाद मार्ग बंद

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (16:17 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्र झाबुआ जिले में लगातार 2 दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है।
 
झाबुआ जिले के थांदला में फकरी कॉलोनी में भारी बारिश के चलते पूरी कॉलोनी में पानी भर गया है तो पेटलावद तहसील के बाछीखेड़ा में भारी बारिश के चलते एक तालाब फूट गया है। इंदौर से अहमदाबाद का रास्ता माछलिया घाट के ऊपर धूलेट में पुलिया पर पानी आ जाने से सुबह से ही बंद है, जिसके चलते इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 पर आवागमन बंद है और इस पुलिया के दोनों और गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। 
 
जिले में अब तक कुल 610 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि जिले में 772 मिमी वर्षा की कुल  आवश्यकता होती है। जिले में कुल 24 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। आज भी लगातार बारिश का क्रम जारी है। जिले की पंपावती, पद्मावती, नौगांवा, माही आदि नदियां पूरे उफान पर बह रही हैं। माही सागर पर बने कालिकराय और माही डेम में पानी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
 
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार झाबुआ जिले में पिछले चौबीस घंटों में झाबुआ में 23.4 मिमी, रामा में 41.8, थांदला में 66.8, पेटलावद में 85.6, रानापुर में 25 तथा मेघनगर में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

अगला लेख