manglik dosh calculator
✕

MP : नेमावर हत्याकांड की जांच CBI से कराने की सिफारिश

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (21:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने देवास जिले के नेमावर में इस साल मई में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के जघन्य हत्याकांड की जांच आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए कहा। इसके बाद नेमावर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की केंद्र सरकार से सिफारिश गई।
 
देवास जिले के नेमावर के एक ही परिवार के 5 सदस्य इस साल 13 मई से लापता थे। जून में इन पांचों के शव नेमावर के पास से ही एक खेत से बहुत गहरे गड्ढे से मिले। शुरुआती तौर पर इस मामले में पुलिस ने 5 स्थानीय युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद पूरा मामला कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित परिवार की बेटी और इनमें से एक युवक के बीच प्रेम प्रसंग थे, लेकिन युवक ने कहीं और सगाई कर ली। युवती ने युवक पर विवाह करने का दबाव बनाया, जिसके चलते युवक और उसके सहयोगियों ने इस पूरे मामले की साजिश रची। आरोप है कि आरोपियों ने युवती, उसकी मां, बहन और चचेरे भाई-बहन की हत्या कर पास के एक खेत में गहरा गड्ढ़ा कर सभी शवों को गाड़ दिया।
 
नर्मदा किनारे के छोटे से कस्बे नेमावर में हुए इस जघन्य हत्याकांड ने जल्द ही राजनीतिक रूप ले लिया। विपक्ष कांग्रेस ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख