sundarkand

कर्मचारियों के भविष्य निधि पर घिरी कमलनाथ सरकार, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

Updated: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (09:01 IST)
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ पर ब्याज दर घटाने के फैसले पर अब सियासत गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार के इस निर्णय को कर्मचारी विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय कर्मचारियों को भविष्य निधि पर मिलने वाली ब्याज दर 8.75 फीसदी थी जिसको कमलनाथ सरकार ने घटाकर कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दस लाख से अधिक कर्मचारी प्रभावित हो रहे है। सरकार का ये निर्णय छोटे कर्मचारियों पर बड़ा आघात है और सरकार को अपना यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। 
 
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में अधिकारियों के ट्रांसफर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज कर्मचारियों और अधिकारियों को यह भरोसा नहीं है कि आज कहां हैं और कल कहां होंगे। सूटकेस लेकर निकलते है और सूटकेस रखते हैं तब तक नया आदेश आज जाता है।  
 
वहीं नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को गलत बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जीपीएफ पर ब्याज दर में कमी केंद्र सरकार ने की है और राज्य सरकार के उनसे लिंक होने के कारण प्रदेश में यह कटौती की गई है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को प्रदेश सरकार की जगह केंद्र की सरकार को कोसने की सलाह दी है। 
 
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य निधि पर मिलने वाली ब्याद दरों को घटा दिया है। पिछले वर्ष राज्य कर्मचारियों को भविष्य निधि पर 8 प्रतिशत की दर ब्याज मिलता है जिसको अब सरकार ने घटाकर 7.9 प्रतिशत कर दिया है।  
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख