Daily Horoscope
✕

यादें : राज्यपाल लालजी टंडन का निधन,अटलजी की चरण पादुका लेकर लड़ा था लखनऊ से सांसद का चुनाव

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (08:39 IST)
मध्यप्रदेश के राज्यपाल और भाजपा के दिग्गज नेता लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लालजी टंडन जो पिछले दिनों लखनऊ के निजी अस्पताल में एडमिट में थे वहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।  लालजी टंडन के बेटे और योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने उनके निधन की पुष्टि की है।  लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 को लखनऊ में हुआ था। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लालजी टंडन विधायक, सांसद के साथ बिहार और मध्यप्रदेश के राज्यपाल भी रहे। वर्तमान में वह 29 जुलाई 2019 से मध्यप्रदेश के राज्यपाल थे।  
 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी के करीबियों में शामिल रहे लालजी टंडन अटल जी के बाद 2009 से 2014 तक लखनऊ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया। लोकसभा चुनाव के दौरान लालजी टंडन ने अटलजी  की चरण पादुका लेकर चुनाव लड़ा था।  

लखनऊ सीट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे लालजी टंडन ने कहा था कि लखनऊ तो हमेशा अटलजी का ही रहेगा,मैं तो उनकी चरण पादुका लेकर चुनाव में उतरा हूं। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान लालजी टंडन अपने रोड शो में अटलजी तस्वीर आगे लेकर घूमे थे। अटलजी 1991 से 2009 तक लगातार लखनऊ सीट से सांसद चुने गए थे, 2009 में अस्वस्थ होने के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा     
 
लालजीटंडन ने अपने राजनीतिक सफर में संसदीय जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद के सदस्य के रूप में 1978 से शुरु की थी। इसके साथ लालजी टंडन 1996 से 2009 तक लगातार तीन बार  उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेता लालजी टंडन सितंबर 2003 से मई 2007 तक उत्तरप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। लालजी टंडन उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार और भाजपा बसपा गठबंधन वाली मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

अगला लेख