dharma sangrah
✕

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 10 पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (14:14 IST)
भोपाल। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी एवं उप पुलिस अधीक्षक सेनानी स्तर के 10 पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अन्य जगहों पर पदस्थापना की गई है।
 
इनके नाम इस प्रकार हैं- अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, कमल मौर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से उप सेनानी, 5वीं वाहिनी विसबल, मुरैना, मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, इडला मौर्य निरी.10 एसडीओपी, सैलाना, रतलाम से उप पुलिस अधीक्षका, अजाक रतलाम पदस्थ किए गए हैं।
 
इसी  प्रकार पंकज दीक्षित निरी-13 एसडीओपी, बैरसिया भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि जोन कार्यालय, देहात भोपाल, धीरज बब्बर निरी-13 एसडीओपी, मनावर धार से उप पुलिस अधीक्षक, अजाक देवास, सुरेश पाल सिंह निरी-15 एसडीओपी, मुलताई बैतूल से उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा, बैतूल, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा निरी-15 सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज, भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, दीपाली चन्दौरिया, डीडी-17 एसडीओपी, बामोर मुरैना सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर, कृष्ण कुमार अवस्थी निरी. 21 कार्यवाहक एसडीओपी जुन्नारदेव, छिन्दवाड़ा से कार्यवाहक सहायक सेनानी 8 वीं वाहिनी, विसबल छिन्दवाड़ा पदस्थ किए गए हैं।

साथ ही पवन कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (1992), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेशपर्यंत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार एवं सचिन कुमार अतुलकर, भापुसे (2007), उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज, छिंदवाड़ा को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेशपर्यंत उप पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम रेंज, नर्मदापुरम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख