dharma sangrah
✕

MP ने नई सेमीकंडक्टर नीति को दी मंजूरी, पूंजीगत सब्सिडी और अन्य लाभ मिलेंगे

सेमीकंडक्टर कलपुर्जों की बढ़ती मांग के साथ मध्यप्रदेश निवेश आकर्षित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और एक मजबूत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (14:43 IST)
MP semiconductor policy: मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई सेमीकंडक्टर नीति (semiconductor policy) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य में चिप डिजाइन और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल (state cabinet) ने मंगलवार को मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति 2025 को मंजूरी दे दी। इस नीति के तहत फैब इकाइयां और डिजाइन सुविधाएं स्थापित करने पर पूंजीगत और ब्याज सब्सिडी (interest subsidy) के अलावा रियायती दरों पर जमीन और रियायती बिजली भी दी जाएगी।ALSO READ: भारत को मिलेगा पहला राष्ट्रीय सुरक्षा सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र, साझेदारी को मोदी-बाइडन ने बताया ऐतिहासिक समझौता
 
एक मजबूत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र बनेगा : इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सेमीकंडक्टर कलपुर्जों की बढ़ती मांग के साथ मध्यप्रदेश निवेश आकर्षित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और एक मजबूत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।ALSO READ: SESEMICON 2024 Conference में बोले मोदी, हम भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महाशक्ति बनाने के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास
 
राज्य पात्र परियोजनाओं के लिए पूंजी निवेश सब्सिडी प्रदान कर रहा : राज्य पात्र परियोजनाओं के लिए पूंजी निवेश सब्सिडी (निवेश का 25 प्रतिशत या भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो) प्रदान कर रहा है। गैर-सरकारी अनुमोदित परियोजनाओं के लिए कंपनियों को 150 करोड़ रुपए की सीमा के साथ 40 प्रतिशत पूंजी निवेश सब्सिडी मिल सकती है। इस नीति में 5 वर्ष तक 6 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी या प्रचलित लागू ब्याज दर का प्रावधान है जिसकी कुल सीमा 10 करोड़ रुपए है।ALSO READ: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की कैसे मदद कर सकता है सिंगापुर
 
रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी : अधिकारियों ने बताया कि रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सेमीकंडक्टर क्षेत्र की कंपनियों को पहले 10 साल में 2 रुपए प्रति यूनिट की बिजली शुल्क सब्सिडी मिलेगी जिससे उनकी परिचालन की लागत घटेगी और निवेश अधिक आकर्षक हो सकेगा।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

नवरात्र में वैष्णो देवी पहुंचे 3.81 लाख श्रद्धालु, क्या इस साल टूटेगा 2012 का रिकॉर्ड?

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, नागपुर में श्रद्धा दुबे पकड़ी गईं, बहन रश्मि और दानिश भी गिरफ्तार

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

अगला लेख