suvichar

मध्यप्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट, बासौदा में बाढ़ में फंसे 100 लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स की मदद, भोपाल-इंदौर में स्कूलों में छुट्टी

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2022 (22:12 IST)
भोपाल। Madhya Pradesh flood News : समूचे मध्यप्रदेश में बारिश के कहर जारी है। अतिवर्षा और प्रदेश की नदियों का जलस्तर बढ़ने, बांधों के भर जाने के कारण बाढ़ की स्थिति से निपटने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। बासौदा क्षेत्र में बाढ़ में फंसे 100 ग्रामीणों को एयरलिफ्ट करने हेतु जिला प्रशासन ने एयरफोर्स से मदद मांगी है।

बेतवा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे विदिशा के 70 गांवों को सुरक्षित स्थान पर शिफ़्ट करने का कार्य चल रहा है। भोपाल शहर की इंडस कॉलोनी, शिवनगर आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति होने से यहां से भी नागरिकों को शिफ्ट किया गया है। भोपाल में राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की तीन और राज्य आपदा नियंत्रण बल की 4 टीमें तैनात की गई हैं।

भारी बारिश को देखते हुए मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। विदिशा के लिए वायु सेना के दो विमान भेजे गए हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में एनडीआरएफ की 8 टीम तैनात हैं। विदिशा में तीन टीम के अलावा दो ग्वालियर में, एक सीहोर में, एक नर्मदापुरम में और एक जबलपुर में तैनात की गयी हैं।

नर्मदा का जलस्तर गत 24 घंटे में 945 से 964 फुट पहुंच गया है और आज देर रात ख़तरे के निशान 967 फ़ीट से ऊपर जाने का ख़तरा हैं। नर्मदा और बेतवा नदियों से लगे जिलों में जिला प्रशासन को हाई अलर्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा शाम से ही जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। नर्मदा बेसिन के बरगी डैम के 21 में से 17, बारना डैम के 8 में से 6, तवा डैम के 13 के 13 गेट खुले हैं। केरवा के 8 के 8, कलियासोत के 13 के 13, राजघाट के 18 में से 16 गेट खोले गए हैं।

सागर में 24 घंटे में 6 इंच : मध्यप्रदेश के सागर जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में 144.8 मिमी वर्षा हुई है। जैसीनगर मे सर्वाधिक 185.2 मिमी बारिश हुई। जिले की सामान्य वर्षा 1230.5 मिमी है, जबकि आज दिनांक तक 1096.8 बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना मे आज तक कुल 89.13 प्रतिशत बारिश जिले में हुई है।

 
इंदौर में स्कूलों की छुट्टी : इंदौर जिले में कल भी ज़िले में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख