ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश में यूजी-पीजी के फाइनल ईयर के एग्जाम अब ओपनबुक प्रणाली से,घर बैठे ही परीक्षा दे सकेंगे स्टूडेंट

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (19:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों के बाद अब यूनिवर्सिटी और कॉलेज के फाइनल ईयर के स्टूडेंट की इस साल भी फाइनल ईयर के एग्जाम ओपन बुक प्रणाली से देंगे। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस साल की यूजी और पीजी की जो परीक्षाएं क्लास में बैठकर होने वाली थी,उसको अब बदल दिया गया। नए फैसले के मुताबिक स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराने का फैसला विभाग ने किया है।
 
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के मुताबिक अब छात्र-छात्राओं को उनके लॉगिन आईडी तथा निर्धारित वेबसाइट पर प्रश्नपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसका उत्तर परीक्षार्थी अपने घर में बैठकर लिख सकेंगे। स्टूडेंट अपने-अपने यूनिवर्सिटी के निर्धारित कार्यक्रम के जरिए परीक्षा देने के बाद उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र में जमा करना होगी। इसके लिये  संग्रहण केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में इस साल ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुशन में 19 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे। 
 
इससे पहले पिछले दिनों उच्च शिक्षा विभाग ग्रेजुशन में फर्स्ट ईयर एवं सेकंड ईयर और स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुशन) के द्वितीय सेमेस्टर को स्टूडेंट की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराने का फैसला ले चुका है। स्नातक स्तर पर इस बार 14 लाख 88 हजार स्टूडेंट ओपन बुक प्रणाली तरीके से पेपर देंगे वहीं पोस्ट ग्रेजुशन में 1 लाख 35 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख