Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में 23 अप्रैल तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (19:27 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के नगरीय निकायों में जारी कोरोना कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) को 23 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

प्रशासन ने यह फैसला ऐसे वक्त किया, जब यहां खासकर रेमडेसिविर दवा तथा मेडिकल ऑक्सीजन की बड़ी किल्लत बनी हुई है और मरीजों को अस्पतालों में एक अदद बिस्तर हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि कोरोनावायरस की ऊंची संक्रमण दर और स्थानीय अस्पतालों पर ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तर प्रदान करने का दबाव बरकरार रहने के चलते नगरीय निकायों में कोरोना कर्फ्यू को 23 अप्रैल तक बढ़ाया जाता है।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में स्थानीय अस्पतालों में 7000 बिस्तरों की व्यवस्था के बावजूद कोविड-19 के मरीजों को बिस्तर मिलने में समस्या हो रही है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक, कोरोना कर्फ्यू के दौरान आम लोग निर्धारित अवधि में फल-सब्जी, दूध और किराना खरीद सकेंगे।
ALSO READ: ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ से लगेगा Coronavirus के Double Mutation का पता
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 87,625 मरीज मिले हैं। इनमें से 1040 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख