dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में चार माह में 126 किसानों ने की आत्महत्या

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (21:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने आज दावा किया कि राज्य में पिछले चार माह में कर्ज एवं फसल खराब होने से परेशान 126 किसानों ने आत्महत्या की है।
 
कांग्रेस नेता सिंह ने यहां एक बयान जारी कर बताया, ‘प्रदेश में पिछले चार माह में 126 किसानों ने आत्महत्या की है। औसतन हर दिन एक किसान ने आत्महत्या की है।’ उन्होंने दावा किया कि इन किसानों ने कर्ज से परेशानी एवं खराब फसल के कारण आत्महत्या की है।
 
उन्होंने सरकार से मांग की कि आत्महत्या करने वाले 126 किसानों के कर्ज़ माफ किया जाए, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाए और एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
 
सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जून में मंदसौर के पिपल्या मंडी में किसानों पर गोली चलाने से छह किसानों की मृत्यु होने के बाद लगभग हर दिन एक किसान आत्महत्या कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में 19 किसानों ने आत्महत्या का प्रयास किया है, जबकि एक किसान ने इच्छा मृत्यु मांगी है। सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में ही 15 किसानों ने आत्महत्या की है। यह आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश का किसान कितना बेबस है।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सागर जिले में 14 किसानों ने खुदकुशी की है, जबकि छतरपुर में आठ, विदिशा एवं बड़वानी में सात-सात, होशंगाबाद में छह, श्योपुर एवं रायसेन में पांच-पांच, शिवपुरी, धार, सतना, टीकमगढ़ एवं मुरैना में चार-चार, खंडवा, बैतूल एवं उज्जैन में तीन-तीन, राजगढ़, बालाघाट, नीमच, भोपाल, छिंदवाड़ा, पन्ना, देवास, इंदौर, मंदसौर, ग्वालियर एवं खरगोन में दो-दो और हरदा, नरसिंगपुर, दतिया, कटनी, सीधी, अशोकनगर, दमोह एवं जबलपुर में एक-एक किसान ने खुदकुशी की है।
 
दूसरी ओर, मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने विपक्ष के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इन सभी किसानों ने कर्ज एवं फसल खराब होने के कारण नहीं बल्कि अन्य कारणों के चलते आत्महत्या की है।
 
रावत ने कहा, ‘खुदकुशी जैसे जघन्य कदम उठाने में कई पारिवारिक कारण भी होते हैं।’ उन्होंने बताया, ‘पिछले 14 साल में मध्यप्रदेश की भाजपानीत सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए इतना काम किया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। कांग्रेस हताश है और सत्ता पर काबिज होने के लिए ऐसे मनगढ़त एवं झूठे आरोप हमारी सरकार पर लगा रही है।’

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख