sundarkand
✕

विधानसभा चुनाव 2018 : भाजपा के 91 नाम लगभग तय, जानें कौन कहां से बन सकता है उम्मीदवार

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (14:38 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा ने 91 उम्मीदवारों के नाम पर सहमति की मुहर लगा दी है। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि बहुत से विधायकों और कुछ मंत्रियों के टिकट अंतिम समय में कट भी सकते हैं। हालांकि यह जानकारी अभी अधिकृत नहीं है। 
 
सूत्रों की मानें तो भाजपा ने अपने 91 वर्तमान विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की हरी झंडी दे दी है और उन्हें पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट जाने की सलाह भी दी है। हालांकि यह स्थिति विपक्षी कांग्रेस के लिए परेशानी वाली हो सकती है क्योंकि कांग्रेस अभी बसपा और सपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं को ही टटोल रही है। ऐसे में भाजपा के इस दांव ने सत्तारूढ़ दल को बढ़त में ला दिया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर हाल ही में हुई एक गुप्त बैठक में इन नामों को हरी झंडी दी गई है। इस बैठक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के अलावा संगठन मंत्री सुहास भगत व प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह भी शामिल थे। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा और आरएसएस द्वारा किए गए एक विभिन्न सर्वे के आधार पर इन 91 नामों को हरी झंडी दी गई है।
 
पार्टी ने इन सभी उम्मीदवारों को आरएसएस नेताओं के साथ मिलकर कार्य करने का भी आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया में  आरएसएस और उसके अनुषंगी संगठनों को विशेष तरजीह दी जा रही है। 
 
दूसरी ओर भाजपा ने यह संकेत भी दिया है कि वर्तमान में कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट कट भी सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर 70 पार के नेताओं पर पड़ने की पूरी-पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल गौर, सरताजसिंह, कुसुम मेहदले आदि बुजुर्ग नेताओं को या तो आराम की सलाह दी जा सकती है या फिर उन्हें संगठन में भी सम्मानित पद दिए जा सकते हैं। 
 
ऐसा भी माना जा रहा है कि पार्टी उन विधायकों और मंत्रियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं दोहराएगी, जिनके जीतने की संभावना बिलकुल नहीं है। इन स्थानों पर नए चेहरों पर दांव लगाया जा सकता है। क्योंकि उपचुनावों में शिकस्त झेल चुकी पार्टी मुख्‍य चुनाव के लिए काफी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख