Daily Horoscope
✕

Madhya Pradesh crisis : विधानसभा में आज दिखेगा सीधा टकराव, फ्लोर टेस्ट पर आमने सामने कमलनाथ और शिवराज

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (07:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के आज से शुरु हो बजट सत्र के पहले दिन फ्लोर टेस्ट क लेकर जमकर हंगामा होने के आसार है। बजट सत्र शुरु होने से पहले पूरी रात चले सियासी ड्रामे में देर रात मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यपाल के बुलावे पर राजभवन पहुंचे। आधी रात में हुई इस मुलाकात के बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट कराने के सवाल पर कहा जब हमारे विधायक बंधक है तो फलोर टेस्ट कैसे होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुमत परीक्षण कब होगा यह स्पीकर तय करेंगे जो काम स्पीकर का वो करेंगे जो काम मेरा है वो मैं करूंगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले राज्यपाल को लिखित में कहा है कि सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है लेकिन पहले जो विधायक बंधक है वो स्वतंत्र हो। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह मजबूत है और वह चाहते है कि सदन शांतपूर्ण ढंग से चले। 
फ्लोर टेस्ट से डरी सरकार -  दूसरी तरह सरकार के फ्लोर टेस्ट से इंकार करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि महामहिम ने निर्देश हैं कि अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट करवाया जाए औ अब मुख्यमंत्री बड़ी मासूमियत से कह रहे हैं कि यह मेरा काम नहीं है यह स्पीकर का काम है। उन्होंने मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि सदन में कौन सा बिजनेस चलेगा यह सरकार तय करती है और जो कामकाज सरकार तय करती है उसे पूरा करवाने की जिम्मेदारी स्पीकर की होती है। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पमत है इसलिए मुख्यमंत्री इधर उधर की बात न करके सीधे आज ही फ्लोर टेस्ट करवाए। 
 
सियासी गहमागहमी के बीच आज से शुरु हो रहे बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यसूची में केवल राज्यपाल के अभिभाषण और उस पर धन्यवाद प्रस्ताव का उल्लेख है। कार्यसूची में विश्वास मत का कोई जिक्र नहीं होने के बाद बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या सदन राज्यपाल के संदेश पर विचार करेगा या नहीं। कार्यसूची में विश्वास मत का जिक्र नहीं होने से इतना तय है कि आज सदन में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्ष के बीच सीधा टकराव देखने को मिलेगा।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

यूपी के 64 जिलों के साक्षरताकर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बकाया मानदेय के लिए आवंटित किए ₹397 करोड़

उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी, गोशाला में गायों के बीच CM योगी का दिखा अनोखा अंदाज, गुड़-रोटी खिलाकर की सेवा

अगला लेख