Daily Horoscope

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सिंधिया समर्थक 6 विधायकों के इस्तीफे स्पीकर ने किए मंजूर, कांग्रेस का विधायकों को व्हिप

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2020 (21:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के तेजी से सियासी घटनाक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने सिंधिया समर्थक उन 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए है जो कमलनाथ सरकार में मंत्री थे।
 
विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने विधायकों के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए इन विधायकों के आचरण को आयोग्य ठहरा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने जिन विधायकों के इस्तीफे को मंजूर किया है उनको व्यक्गित रूप से हाजिर होने का नोटिस दिया था।
 
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल ने इन सभी 6 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था। इससे पहले सिंधिया समर्थक इन विधायकों ने 10 मार्च को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया था। 
 
स्पीकर ने जिन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किया है उसमें इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, प्रदुम्नसिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह सिसोदिया है।
 
उधर भाजपा ने केवल 6 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने पर विधानसभा अध्यक्ष पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा जब सभी 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था तो विधानसभा अध्यक्ष ने केवल 6 विधायकों के इस्तीफे क्यों स्वीकार किए। उन्होंने कहा कि ऐसा कर स्पीकर दोहरी नीति अपना रहे है।
कांग्रेस ने जारी किया व्हिप : उधर कांग्रेस ने बदली हुई रणनीति के तहत अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। संसदीय कार्यमंत्री और मुख्य सचेतक डॉक्टर गोविंद सिंह ने विधायकों के लिए राज्यसभा चुनाव और बजट सत्र के लिए व्हिप जारी किया है। ऐसे में अगर विधायक व्हिप का उल्लंघन करते हैं तो उन पर व्हिप के उल्लंघन करने पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है। 
 
सदन का समीकरण : इन 6 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा का सियासी समीकरण भी अब बदल गए है। 230 सदस्यीय विधानसभा में अब विधायकों की संख्या बल 222 पहुंच गए हैं।
 
सदन में 2 सीटें पहले से ही दो विधायकों के निधन के चलते खाली थी और अब 6 विधायकों के इस्तीफे के बाद संख्याबल 222 पहुंच गया है।
 
इन बदली ही परिस्थितियों में विधानसभा में मैजिक नंबर का आकंड़ा 112 पर पहुंच गया है। 6 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के बाद कांग्रेस ने दावा किया है कि इस समय उसके पास मैजिक नंबर से अधिक विधायक है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख