dharma sangrah
✕

कोरोना पर कर्फ्यू के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र आज से, विश्वास मत हासिल करेंगे शिवराज

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (09:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही जहां शिवराज सिंह चौहान कोरोना के खिलाफ एक्शन में नजर आ रहे है। उन्होंने सोमवार देर रात भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने का एलान कर दिया तो दूसरी ओर आज मुख्यमंत्री विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। सदन में आज नई सरकार अपना विश्वास मत हासिल करना है।
 
आधी रात के बाद विधानसभा सचिवालय की तरफ से चार दिवसीय विधानसभा सत्र के 24 मार्च से शुरु होने की जानकारी दी गई। आज से शुरु हो रहे 15 वीं विधानसभा के छठे सत्र में छठे सत्र में कुल 3 बैठकें होगी। जिसमें आज पहले दिन नई सरकार अपना विश्वास मत प्राप्त करेगी। इसके साथ ही सत्र में 2020-21 के लेखानुदान भी पेश किया जाएगा। 
 
सत्र पर कांग्रेस ने उठाए सवाल – कर्फ्यू के बीच विधानसभा सत्र आहूत किए जाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। सीनियर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने ट्वीट कर लिखा कि कर्फ्यू के मध्य विधानसभा का सत्र भोपाल में 24 से 27 मार्च। सुन के भी यकीन नहीं होता। बीते 2 हफ्ते लोक स्वस्थ की गंभीरता की जगह हमारे जनसेवक भोपाल, बेंगलुरु और दिल्ली में सत्ता परिवर्तन में व्यस्त थे अब सत्ता पाकर कर्फ्यू के मध्य बहुमत सिद्ध करने में। कल युग इसे कहते है। 

विधानसभा स्पीकर का इस्तीफा – वहीं देर रात तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने अपना इस्तीफा दे दिया। सरकार बदलते ही नैतिकता के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने अपना इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब  प्रोटेस स्पीकर सत्र की कार्यवाही का संचालन करेंगे और अब नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

अगला लेख