sundarkand
✕

सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भड़की भाजपा

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (09:41 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बार-बार सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। छिंदवाड़ा दौरे पर गए मुख्यमंत्री कमलनाथ के बार-बार सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर अब भाजपा ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का क्या असर हुआ, इसके क्या परिणाम हुए इसके बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ही काफी कुछ बता चुके हैं।

कांग्रेस नेताओं को छोड़कर देश की जनता भी सर्जिकल स्ट्राइक अच्छी तरह जानती है। लेकिन वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम से लिखी गई यह सच्चाई कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पचा नहीं पा रहे हैं। बेहतर होगा यदि मुख्यमंत्री कमलनाथ सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने से पहले उन सवालों के जवाब दे देते, जो 1984 के सिख नरसंहार में उनकी भूमिकाओं को लेकर उठते रहे हैं। उन सवालों के जवाब दे देते जो प्रदेश की दुर्दशा को लेकर जनता उन से पूछ रही है।
 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश की सेनाओं ने जिस कुशलता और शौर्य के साथ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया, उससे हमारी सेनाओं और पूरे देश का मनोबल बढ़ा है तथा आतंकवादियों और उनके आकाओं को यह संदेश भी मिल गया है कि भारत अब पहले की तरह एक सॉफ्ट टारगेट नहीं रहा है। लेकिन इन दोनों ही कार्रवाइयों से जितनी वेदना पाकिस्तान सरकार और वहां बैठे आतंकी संगठनों को हुई है, उससे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को हुई है। इसीलिए वे बार-बार बयान देकर, सवाल उठाकर हमारे सैनिकों की वीरता की उस कहानी को झुठलाना चाहते हैं, जो इतिहास में दर्ज हो चुकी है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मांगे थे सबूत – मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि केवल मीडिया में ही सर्जिकल स्ट्राइक दिखाई दी, उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हुए कहा कि स्ट्राइक से कितना नुकसान हुआ,कहां हुई स्ट्राइक और स्ट्राइक के फोटो और वीडियो देश की जनता के सामने रखने की मांग की थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लगातार दो दिन सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख