suvichar

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भड़के कैलाश ने कहा- इमरान की भाषा बोल रहे कमलनाथ

Published: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (22:37 IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा दिए है। गुरुवार को छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी जी पाकिस्तान की बात हमसे करेंगे ? आपको याद है इंदिरा गांधी की सरकार थी जब 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने आत्मसमर्पण किया था,ये उसकी बात नहीं करेंगे और कहते हैं कि मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की। कौन-सी सर्जिकल स्टाइक की ? देश को कुछ तो बताइये। इसके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा और संघ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज ये राष्ट्रवाद की बात करते है कौन सा राष्ट्रवाद का पाठ पढाएंगे।
 
मुख्मंत्री कमलनाथ ने ये बयान ऐसे समय दिया है जब पिछले दिनों ही पुलवामा अटैक की बरसी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कुछ सवाल पूछे थे। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलवामा अटैक को लेकर मोदी सरकार को घेरा था। 
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए लिखा कि कमलनाथ जी आंखें खुली रखिए तो बालाकोट का सच दिखाई देगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर लिखा कि कमलनाथ जी यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपको अपनी सेना पर ही विश्वास नहीं है।
 
वहीं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि अब तक तो राहुल जी इमरान भाई की बात बोलते थे, अब कमलनाथ जी को भी पाकिस्तान के पीएम की भाषा बोलनी पड़ रही है ये बहुत अफसोस की बात है। हमारे वीर सैनिकों की वीरता  के ऊपर प्रश्न खडा करना अच्छी बात नहीं है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, बोले- नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत

1971 युद्ध का वो 'संत', जिसके नाम से कांपती थी पाकिस्तानी टैंक रेजिमेंट : पढ़िए महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की शौर्य गाथा

आजादी के 80 साल : अगर भगत सिंह और सरदार पटेल आज लौट आएं तो क्या पूछेंगे?

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

अगला लेख