Hanuman Chalisa

MP में लागू हो सकता है पुलिस कमिश्नर सिस्टम, IPS ऑफिसर्स मीट में सीएम कमलनाथ ने दिए संकेत

Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (09:05 IST)
मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर आईपीएस एसोसिएशन लामबंद हो गया है। भोपाल में आईपीएस ऑफिसर्स मीट के शुभारंभ के मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय यादव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने पुलिस कमिश्नर सिस्टम का लागू करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि पुलिस को हर दिन नई चुनौती का सामना करना पड़ता है इसलिए मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लाना जरुरी है।  
 
एसोसिएशन की इस मांग पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर सिस्टम के प्रस्ताव को अभी तक स्वीकार भी नहीं किया है तो खारिज भी नहीं किया है। ऑफिसर्स मीट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो मानते है कि पुलिस के सामने कई स्तर चुनौतियां है इसलिए पुलिस के आधुनिकीकरण पर सरकार ध्यान देगी। 
वहीं मध्य प्रदेश के डीजीपी वीके सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस हर चैलेंज से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है जब उनसे पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू करने को सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी साफ-साफ कहने से इंकार करते हुए कहा कि जब लागू होना होगा लागू हो जाएगा। 
 
दिग्विजय सिंह ने किया समर्थन - वहीं पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो इसके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में कानून व्यवस्था पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती होती है इसलिए इन चीजों को डील करने के लिए सिंगल ऑथिरिटी हमेशा बेहतर होती है। दिग्विजय सिंह ने कहा पुलिस कमिश्नर सिस्टम आईएएस बनाम आईपीएस हो गया जो होना नहीं चाहिए, आईएएस और आईपीएस के दूसरे के पूरक है इसको समझना चाहिए। 
 
सालों पुरानी हैं मांग - मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू करने की मांग सालों पुरानी है। प्रदेश दो बड़े जिलों भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू करने के प्रस्ताव को कई बार गृह विभाग को भेजा जा चुका है लेकिन अब इस पर कोई आखिरी निर्णय नहीं हुआ है।

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय साल 2012 में शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लागू करने की बात कही थी लेकिन यह लागू नहीं हो सकता था। हाल में ही उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों लखनभऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद एक बार मध्य प्रदेश में  इसको लेकर IPS एसोसिएशन लामबंद हो गया है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

US-Iran Conflict: अमेरिकी हमलों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत, ईरान ने लगाए बड़े आरोप, खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले जारी

चांदीपुरा वायरस के खतरे के खिलाफ AMC मुस्तैद, अहमदाबाद में सघन निगरानी शुरू, आखिर क्या है यह वायरस

अगला लेख