biodatamaker
✕

SDM ने खुद रची अपने दफ्तर पर हमले की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (12:05 IST)
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एसडीएम दफ्तर पर पिछले दिनों हुए हमले और गोलीकांड मामले में चौंकाने वाले खुलासा हुआ है। सरकारी दफ्तर में हमले और गोलीकांड का पूरा मास्टरमाइंड  कोई और नहीं खुद घटना के वक्त वहां मौजूद और शिकायतकर्ता एसडीएम अनिल सपकाले ही निकला। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसडीएम अनिल सपकाले को गिरफ्तार कर लिया।

छतरपुर एसपी तिलक सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एसडीएम सपकाले ने भूमफिया को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी साजिश रची। पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए एसडीएम सपकाले और कृष्णा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह गौतम को पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। 
 
पूरा मामला आपसी प्रतिंदद्धिता से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुष्पेंद्र सिंह ने अपने प्रतिदंद्धी अभय भदौरिया को फंसाने के लिए एसडीएम सपकाले के साथ पूरी साजिश रची। एसडीएम अनिल सपकाले पर आरोप है कि उन्होंने जाननूझकर एंटी माफिया अभियान के तहत भदौरिया के निजी यूनिवर्सिटी का सीमांकन कर उन धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया, वहीं बाद में कोर्ट ने भदौरिया को जमानत दे दी।

जमानत पर रिहा हुए भदौरिया को फंसाने के लिए एसडीएम के दफ्तर पर पूरे हमले की साजिश रची है जिसके लिए आरोपियों के बीच पैसों को लेनदेन भी हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले में एसडीएम अनिल सपकाले.कृष्णा विवि के चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख