dharma sangrah
✕

कैबिनेट पर मुश्किल में कमलनाथ, कांग्रेस विधायकों ने खोला मोर्चा!

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (14:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए अब पार्टी के अंदर ही मुश्किल खड़ी होने लगी है। कैबिनेट गठन के 48 घंटे बाद भी अब तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। मंत्रियों के विभागों को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें सामने आने लगी हैं।


हर गुट का नेता अपने समर्थक मंत्री को भारी-भरकम मंत्रालय दिलवाना चाह रहा है। वहीं कैबिनेट में शामिल न किए जाने पर अब कांग्रेस विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। कैबिनेट में शामिल न किए जाने से कांग्रेस के सीनियर विधायक केपी सिंह और बिसाहूलाल साहू अब कांग्रेस आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश में लग गए हैं। वहीं कैबिनेट में शामिल न किए जाने पर जयस नेता और कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा का आरोप है कि कांग्रेस चुनाव से पहले किए गए वादे से अब मुकर गई है। हीरालाल अलावा का दावा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने पर उनको सरकार में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जो अब कांग्रेस पूरा नहीं कर रही है। हीरालाल अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद अपना अगला रुख तय करेंगे।

कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह और एंदल सिंह कंसाना भी मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने पर पार्टी से नाराज चल रहे हैं। एंदल सिंह कंसाना को मंत्री न बनाए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने मुरैना में नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया है। एंदल सिंह कंसाना के समर्थन में सुमावली विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुरैना श्योपुर से आठ में से सात विधानसभा सीट कांग्रेस के जीतने के बाद भी किसी को मंत्री न बनाए जाने से पार्टी के कार्यकर्ता निराश हैं। वहीं कांग्रेस अब पूरे मामले पर डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख