Daily Horoscope
✕

मप्र में उपचुनाव जीत पर कांग्रेस ने कहा, ‘बदलाव की बयार’

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (19:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने आज कहा कि मध्यप्रदेश में चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत देश के राजनीतिक परिदृश्य में बह रही ‘‘बदलाव की बयार’’ का संकेत है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी में भरोसा जताने पर मतदाताओं का धन्यवाद दिया।
 
सुरजेवाला ने कहा कि‘बदलाव की बयार दिख रही है। कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास और भरोसा जताने पर चित्रकूट के लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद।’कांग्रेसी उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने सत्तारूढ भाजपा के उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को आज 14 हजार से अधिक मतों के अंतर से मात दी। 9 नवंबर को हुए उपचुनाव में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह सीट कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह (65) के निधन पर खाली हुई थी। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख