Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh by-election : बर्थडे पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री, कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज

रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (21:39 IST)
इंदौर। जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में उपचुनावों की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके आरोपियों में राज्य के पूर्व मंत्री व मौजूदा कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और सांवेर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू शामिल हैं।
 
क्षेत्रीय पुलिस थाने के प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि ये कांग्रेस नेता इंदौर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में बाकायदा शामियाना लगाकर शनिवार रात आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने इस कार्यक्रम को कथित तौर पर संबोधित भी किया था।
 
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए रिटर्निंग अधिकारी से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी, जबकि सांवेर क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि पटवारी, गुड्डू और जन्मदिन पार्टी में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के चलते भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज : सांवेर उपचुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में स्थानीय समाचार पत्रों में गुरुवार को विज्ञापन छपवाने वाले पार्टी नेता उमेश शर्मा के खिलाफ भी अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। सांवेर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि इस विज्ञापन में देवी के रूप में पवित्र नर्मदा नदी की फोटो थी और 'जय जय सियाराम' का धार्मिक नारा भी छपा था।
 
उन्होंने बताया कि विज्ञापन के जरिए उप चुनाव में मतदाताओं से धार्मिक आधार पर वोट मांगे जाने के आरोप में भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के संबद्ध प्रावधान के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
सांवेर, सूबे के उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है, जहां 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर मुख्य चुनावी भिड़ंत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बीच होनी है। वे क्रमशः भाजपा और कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरे हैं। (भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

अयोध्या में कार से 3.5 क्विंटल चांदी और भारी मात्रा में सोना जब्त!

पीएम सूर्य घर योजना : CM योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा UPPM

अगला लेख