ramcharitmanas

मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो जिला अध्यक्ष बदले, गोपीकृष्ण नेमा इंदौर जिला अध्यक्ष होंगे

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (21:58 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज मध्यप्रदेश में दो जिला अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इंदौर नगर और जबलपुर ग्रामीण में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
 
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत तथा संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा की सहमति से पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा को इंदौर नगर और ओमप्रकाश पटेल को जबलपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
दौर नगर के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा और जबलपुर ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश भाजपा में 2 दिन पूर्व ही 5 जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए थे।
 
इसी के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। नए पदाधिकारी इस प्रकार हैं- नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, जयंत भिसे, जयदीप जैन, नानूराम कुमावत, अभिषेक शर्मा, हरप्रीतसिंह सूदन, सुमीत मिश्रा, सोनू राठौर।
 
नगर महामंत्री मुकेश राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर। कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर। नगर मंत्री गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती सविता अखंड, श्रीमती शैलजा मिश्रा, श्रीमती जयश्री जातेगांवकर, श्रीमती गायत्री गोगड़े, कार्यालय मंत्री अखिलेश शाह, सह कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल को नियुक्त किया गया।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

UP Flood Alert : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट, 86 टीमें तैनात; 1,586 चौकियां और 1,263 शरणालय तैयार

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निशुल्क मिल रहा राशन : CM योगी

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहा था फंड

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

अगला लेख