dharma sangrah
✕

मप्र में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (20:57 IST)
भोपाल। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिए रिक्‍त होने वाले पांच स्‍थानों की पूर्ति के लिए आयोग द्वारा द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, आयोग ने इस निर्वाचन के लिए मध्‍यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को रिटर्निंग ऑफीसर और संचालक पुनीत कुमार श्रीवास्‍तव को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्‍त किया है।


मध्‍यप्रदेश से रिक्‍त होने वाली राज्‍यसभा की पांच सीटों के लिए निर्वाचन होना है। राज्‍यसभा सदस्‍य सर्वश्री थावरचंद गेहलोत, सत्‍यव्रत चतुर्वेदी, एल गणेशन, प्रकाश जावड़ेकर और मेघराज जैन का कार्यकाल 2 अप्रैल, 2018 को समाप्‍त हो रहा है। इनमें चतुर्वेदी कांग्रेस से सांसद हैं, बाकी सभी भाजपा से चुन कर गए हैं। राज्‍यसभा की पांच सीटों के निर्वाचन की प्रक्रिया 23 मार्च तक चलेगी।

नामांकन पत्र 12 मार्च तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 13 मार्च को होगी। नाम वापसी के लिए 15 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय निर्धारित है। आवश्‍यक हुआ तो मतदान 23 मार्च को प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और उसके बाद मतगणना होगी। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख