sundarkand

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2019 (09:42 IST)
भोपाल। आज से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र में विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। 26 जुलाई तक चलने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान ही कमलनाथ सरकार 10 जुलाई को अपना पहला पूर्ण बजट भी पेश करेगी। सूबे के वित्तमंत्री तरुण भनोट कह चुके हैं कि बजट लोगों को राहत देने वाला होगा। केंद्र के बजट से लोगों में जो निराशा हुई है वह प्रदेश बजट से नहीं होगी। वहीं विपक्ष इसी बजट के सहारे सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने में जुटा हुआ है
 
सत्ता पक्ष की रणनीति तैयार : सत्र से पहले सत्ता पक्ष की रणनीति तैयार करने के लिए रविवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस विधायकों के साथ ही सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय और सहयोगी दल के विधायक भी मौजूद रहे। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादल के बाद इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी विधायकों को सत्र में एकजुट रहने के निर्देश दिए। बैठक में बसपा-सपा और निर्दलीय विधायकों ने सरकार को समर्थन करने का भरोसा भी दिलाया। वहीं बैठक में गुलाम नबी आजाद ने विधायकों को विपक्ष के जाल से बचने के बारे में जरूरी टिप्स दिए।
 
सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष : वहीं विपक्षी दल भाजपा सदन में सरकार को घेरने की लिए पूरी व्यूह रचना बनाने में जुटा हुआ है। इसके लिए आज शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि सरकार की विफलताओं को सदन में विपक्ष प्रमुखता से उठाएगा। कांग्रेस सरकार ने किसान और लोगों से जो वादे किए थे उसको पूरा करने में वह विफल रही है। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरेगा। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती, किसान कर्जमाफी, बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों को भी जोरशोर से उठाएंगे। गोपाल भार्गव ने फिर कहा कि प्रदेश सरकार कब गिर जाए, इसका कोई भरोसा नहीं।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख