dharma sangrah
✕

MP के स्कूलों में 15 जून से नहीं शुरू होगा नया सेशन,12वीं बोर्ड एग्जाम की तारीखों का एलान 5 जून के बाद

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (20:02 IST)
भोपाल। कोरोना के चलते मध्यप्रदेश के स्कूलों में नया सेशन 15 जून से नहीं शुरु हो सकेगा। नया सेशन को शुरु करने को लेकर अभी स्कूल शिक्षा विभाग ने कोई तैयारी की भी नहीं है। ये कहना है कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का। कोरोना के चलते किसी भी तरह बच्चों और शिक्षकों को खतरे नहीं डालने के चलते स्कूल शिक्षा विभाग अभी स्कूलों को खोले जाने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार भी नहीं कर रहा है। अभी कोरोना से मुकाबला करना ही पहला लक्ष्य है।  
 
वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में 12 वीं बोर्ड के एग्जाम पर निर्णय पांच जून के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जून के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर यह तय किया जाएगा कि एग्जाम किस तरह करवाए जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्णय लेते समय बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाएगा।

वहीं बच्चों और शिक्षकों के कोरोना वैक्सीन लगने के बाद परीक्षा कराने के सवाल शिक्षा मंत्री ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद परीक्षा होगी तो पांच महीने लग जाएंगे, इसलिए वैक्सीनेशन से पहले कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा कराने पर विचार किया जाएगा।गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां कर ली थी और तारीखों का एलान भी कर दिया था लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते परीक्षा को स्थगति कर दिया गया था।

वहीं अब जब प्रदेश में कोरोना का संक्रमण काबू में है और बोर्ड ने परीक्षा करने के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है और न ही परीक्षा कराने के पैटर्न में  ऐसा कोई बदलाव प्रस्तावित है तो अब स्थिति सामान्य होने पर बोर्ड पुराने पैटर्न के मुताबिक ही परीक्षा कराएगा।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख