Daily Horoscope
✕

Weather Updates : मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक, 1 सप्ताह और करना पड़ेगा बारिश का इंतजार

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (00:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पर ब्रेक लग गया है और झमाझम बारिश के लिए किसी नए सिस्टम के बनने तक करीब 1 सप्ताह तक और इंतजार करना पड़ सकता है।
 
मौसम विज्ञान भोपाल केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके डे ने सोमवार को बताया कि जुलाई माह में राजस्थान के गंगानगर से मध्यभारत सेंट्रल एमपी होकर गुजरने वाली और बंगाल की खाड़ी तक जाने वाली ट्रफ लाइन (द्रोणिका) इस बार जुलाई माह में ही हिमालय की तराई में पहुंच गई जिससे उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार और असम में खूब बारिश हो रही है लेकिन मध्यप्रदेश में वर्षा थम गई।
 
डे ने स्पष्ट किया कि सामान्यत: द्रोणिका के जुलाई माह में मध्यप्रदेश में स्थिर रहने से यहां अच्छी बारिश होती है और अगस्त माह में द्रोणिका हिमालय की तराई में पहुंचती है, तब वहां वर्षा होती है।
 
डे ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में संभवत: 17 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना है। उसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश तक पहुंचने में 3 दिन और लग सकते हैं। तब प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी। इस बीच प्रदेश में व्याप्त हल्की नमी की वजह से कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो रही है।
 
डे ने बताया कि सोमवार को पचमढ़ी में 3, मुलताई में 1 तथा मलाजखंड में 0.8 मिमी वर्षा हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान भी होशंगाबाद संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। राजधानी भोपाल में बादल छाए रह सकते हैं।
 
दूसरी ओर प्रदेश में वर्षा के थमने से तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। इसी प्रकार रात्रि का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25.4 डिग्री अंकित हुआ है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख