ramcharitmanas
✕

मैंने शादी की है जुर्म नहीं, मुझे मेरे परिवार वालों से बचाओ (Video)

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (15:15 IST)
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती रागिनी द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। रागिनी ने हाल ही में डीके कुशवाहा नामक युवक से प्रेम विवाह किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूपी के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश की प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में रही थी। साक्षी ने भी एक वीडियो जारी कर परिजनों से जान का खतरा बताया था।

बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा रागिनी ने अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर जबलपुर में डीके कुशवाहा से शादी कर ली। रागिनी का कहना है कि मैं 22 वर्ष की हूं, बालिग हूं, अपना अच्छा-बुरा जानती हूं। मैंने अपनी इच्छा से शादी की है। मैं डीके कुशवाहा से बेहद प्यार करती हूं।

रागिनी ने कहा कि मैंने शादी की है, कोई जुर्म नहीं किया है। हमने आर्य समाज मंदिर में शादी की है। मगर समाज के कुछ ठेकेदार और मेरे परिवार के सदस्य मेरे पति के परिवार को धमका रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नवविवाहिता ने वीडियो के माध्यम से पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

इतना ही नहीं रागिनी ने यह भी कहा है कि अगर मेरी मदद नहीं की गई तो मैं अपनी जान दे दूंगी। उनके हाथों से मारने से अच्छा है कि में खुदकुशी कर लूं। इस मामले में पन्ना के एडिशनल एसपी बीकेएस परिहार ने कहा कि सिमरिया थाने में कुछ दिन पहले एक लड़की की गायब होने की शिकायत आई थी, जिसकी हम जांच कर रहे हैं और अभी ऐसा वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं आया है।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख