dharma sangrah
✕

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में जीरो वेस्ट लाइफ़ पर सेमिनार का आयोजन

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (16:21 IST)
- अपराजिता भदौरिया
 
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 24.02.19 को सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल विषय के अंतर्गत के संबंध में कचरा मुक्त जीवन एवं जीरो वेस्ट कैम्पस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, सेमिनार में समीर शर्मा, डायरेक्टर स्वाहा- वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी स्वाहा रिसोर्स मैनेजमेंट प्रा.लि. द्वारा अपने संबोधन के दौरान बताया गया कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर गाड़ी में डालने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी है।
 
प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए कचरा मुक्त जीवन एवं जीरो वेस्ट में अपनी सहभागिता को बढ़ाना चाहिए इस हेतु भी प्रेरित किया गया। समीर शर्मा ने बताया कि नागरिको को अपने दैनिक जीवन में इस हेतु '5 R'यानी रिफ्यूज, रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल, रॉट को अपनाना होगा।
 
इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभी स्टाफ मेंबर्स ने जीरो वेट लाइफ स्टाइल हेतु शपथ ली। जिसमें प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तालान एवं ईकाई के शासकीय सेवकगण उपस्थित रहे।
 
अंत में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सेमिनार का समापन किया गया। 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

अगला लेख