शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. List of names of Congress candidates in 16 municipal corporations in Madhya Pradesh
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : गुरुवार, 9 जून 2022 (17:28 IST)

महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किए 11 नाम, भोपाल से विभा पटेल के साथ कई विधायकों पर लगाया दांव

महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द करेगी उम्मीदवारों के नामोंं का औपचारिक एलान

महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किए 11 नाम, भोपाल से विभा पटेल के साथ कई विधायकों पर लगाया दांव - List of names of Congress candidates in 16 municipal corporations in Madhya Pradesh
भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने महापौर के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है। पार्टी ने भोपाल से पूर्व महापौर और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके साथ जबलपुर से कांग्रेस ने जगत बहादुर सिंह को महपौर चुनाव में उतराने की तैयारी कर ली है। वहीं इंदौर से पार्टी पहले ही अपने विधायक संजय शुक्ला का नाम फाइनल कर चुकी है और संजय शुक्ला चुनावी मैदान में है। 
 
वहीं अगर अन्य नगर निगमों की बात करे तो उज्जैन से पार्टी अपने विधायक महेश परमार, छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक सुनील उइके,सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि सुनील जैन,बुरहानपुर से गौरी दिनेश शर्मा, मुरैना से राजेंद्र शारदा सोलंकी, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल, खंडवा से लक्ष्मी यादव का नाम तय होगा है। अगर कांग्रेस एक दो दिन में अपने इन उम्मीदवारों के नामों का एलान भी कर सकती है। 

5 निगमों में मंथन जारी-प्रदेश की 16 नगर निगमें में कांग्रेस ने 11 सीटों पर नाम तय कर लिए है। वहीं पांच सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर तेज है। विंध्य क्षेत्र की आने वाली रीवा से कांग्रेस के दिग्गज नेता अभय मिश्रा, सतना से पार्टी के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की पत्नी प्रीति कुशवाहा का नाम रेस में सबसे आगे है। वहीं मुरैना से पार्टी शारदा सोलंकी और राजेश कथूरिया में से किसी एक पर दांव लगा सकती है।  
 
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर बड़ी बैठक हुई। प्रत्याशियों के नाम को लेकर कमलनाथ ने कहा कि पार्टी एक दो दिन में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी फाइनल कर देगी। टिकट के दावेदारों की बढ़ती संख्या पर कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में सभी लोग टिकट मांगते हैं लेकिन किसी एक को टिकट मिल पाता है। चुनाव को पार्टी किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने वाला फैसला लेगी। 

वहीं बैठक के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा पार्टी ने महापौर की 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है, वहीं बाकी अन्य 5 सीटों पर चर्चा जारी है। पार्टी जल्द की उम्मीदवारों के नामों का एलान कर देगी। 
ये भी पढ़ें
झारखंड में दुष्कर्म के आरोपियों को जिंदा जलाया, एक की मौत