Daily Horoscope
✕

Weather Alert: एमपी के 5 संभागों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (08:53 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के 5 संभागों में बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: गंगा बेसिन के 5 राज्यों में एक चौथाई जलाशय सूखे, बारिश की बूंदों को सहेजने का चलेगा अभियान
उन्होंने बताया कि होशंगाबाद जिले में पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार को हल्की बारिश हुई है। ग्वालियर संभाग के गुना जिले में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई। साहा ने कहा कि दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है।
 
साहा ने कहा कि गुरुवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान क्रमश: 35.3, 35.5, 34.8 और 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख