Daily Horoscope
✕

इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, नहीं आया पकड़ में

Updated: शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (23:59 IST)
Leopard seen again in Devguradia area of ​​Indore: इंदौर के देवगुरा‍ड़िया क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया। हालांकि वन विभाग के आने के पहले ही वह लापता हो गया। इससे पहली जनवरी में भी इसी इलाके की मानसरोवर कालोनी में तेंदुआ नजर आया था, जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था। 
 
जानकारी के मुताबिक पहले यह तेंदुआ गुरुवार को देवगुराड़िया की क्षेत्र की कालोनी विनायक एनेक्स में नजर आया था। इसके बाद यह तेंदुआ बिचौली मर्दाना क्षेत्र की श्रीजी वैली गार्डनर नंबर 2, गली नंबर 4 में नजर आया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद यह तेंदुआ इसी क्षेत्र के सेंट रैफियल्स एकेडमी स्कूल में दिखाई दिया। तेंदुआ नजर आने के बाद सारे बच्चों को अंदर किया गया तथा स्कूल का गेट लगा दिया गया था। हालांकि तेंदुआ वहां से भी भाग निकला।
 
तेंदुए की सूचना कुछ लोगों ने वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग के अमले के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ गायब हो गया। हालांकि तेंदुआ नहीं मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत है। गत 23 जनवरी को भी मानसरोवर कालोनी में तेंदुआ पकड़ा गया था। बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख