dharma sangrah
✕

इंदौर में बीच शहर में घुसा तेंदुआ, मची दहशत

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (20:03 IST)
इंदौर। भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर शुक्रवार को यहां रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया। करीब दो घंटे के बचाव अभियान के दौरान इस वन्य जीव के हमले से तीन सरकारी कर्मचारी मामूली तौर पर घायल हो गए।
स्थानीय कमला नेहरू चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने इस अभियान के बाद बताया कि शहर के पास के जंगल से भटक कर आया आठ वर्षीय तेंदुआ सबसे पहले पल्हर नगर में एक घर के बरामदे में घुसा। फिर गुर्राते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ लगाता रहा।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब तेंदुए को जाल में कैद करने की कोशिश की गई तो वह बचाव अ​भियान में जुटे एक व्यक्ति को घायल करते हुए भाग निकला।
चिड़ियाघर प्रभारी ने बताया, बचाव अभियान के दौरान तेंदुआ अपनी स्थिति तेजी से बदलते हुए ऐसी-ऐसी जगहों में घुस रहा था, जहां उस पर बेहोशी का इंजेक्शन दागना मुश्किल हो रहा था। यादव ने बताया कि भारी गहमा-गहमी के बीच विशेष बंदूक से तेंदुए पर दो बार दागे गए बेहोशी के इंजेक्शन निशाने पर नहीं लगे।
आखिरकार तीसरे और चौथे प्रयास में जंगली जानवर को बेहोश करने में कामयाबी मिल गई। उन्होंने बताया कि तमाशबीनों की भीड़ के चलते तेंदुए के बचाव ​अभियान में खासी दिक्कत आई।
अभियान के दौरान तेंदुए ने वन विभाग के दो और नगर निगम के एक कारिंदे को मामूली रूप से घायल कर दिया। यादव ने बताया कि तेंदुए के होश में आने पर उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख