Hanuman Chalisa

बैरागढ़ विश्राम घाट पहुंचा ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर, कुछ ही देर में अंतिम विदाई

Updated: शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (11:48 IST)
भोपाल। तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार अब से कुछ देर में भोपाल के बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर किया जाएगा।
 
आज सुबह शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह बैरागढ़ विश्राम घाट पहुंच गई। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्‍या में लोग उपस्थित थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।

ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पहुंचे हैं। विश्राम घाट पर परिवार और सेना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी  शहीद वरूण सिंह के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। 
 
मध्यप्रदेश सरकार ग्रुप कैप्टन वरुण‍ सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि देगी। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है।
 
इन्नर कोर्ट कॉलोनी रहवासी समिति के अध्यक्ष डीएस गुरुदत्त के अनुसार अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण अब हमारे बीच नहीं रहे। कॉलोनी के रहवासियों के अनुसार करीब 2 माह पहले कैप्टन वरुण कॉलोनी में अपने पिता के घर पर आए थे। उस वक्‍त कॉलोनीवासियों ने उनका सम्मान किया था। वरुण को अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य सम्मान प्रदान किया था। इसी उपलक्ष्य में उनका कॉलोनी में सम्मान किया गया था।
 
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल भोपाल के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया है। स्मरण रहे कि गत 8 दिसंबर को इस हादसे में सीडीएस जनरल बि‍पिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिया समेत 13 का उसी दिन निधन हो गया था।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख