Hanuman Chalisa
✕

सलकनपुर : मंदिर के स्ट्रांग रूम में ताला तोड़कर घुसे चोर, नोटों से भरी 6 बोरियां, 4 ले भागे

Updated: बुधवार, 16 नवंबर 2022 (08:59 IST)
सीहोर। मध्य प्रदेश में सीहोर के मशहूर सलकनपुर मंदिर के ‘स्ट्रॉन्गरूम’ से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मंदिर के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा, 6 बोरियों में नोट भरे और ले गए। हालांकि वे एक साथ इन बोरियों को नहीं ले जा पाए और 2 बोरियों को मंदिर के पास ही छोड़ गए। 
 
सलकनपुर, भोपाल से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है तथा मध्य भारत में देवी विंध्यवासिनी का प्रमुख मंदिर है। यह घटना सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि की है।
 
मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महेश उपाध्याय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में 2 लोगों को छह बोरियों में नकदी भरते हुए देखा जा सकता है। बाद में 2 बोरियां मंदिर के बाहर मिलीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोरी में लगभग 2 लाख रुपए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख