Daily Horoscope
✕

मजदूर और उसके साथियों की खुली लॉटरी, मिला 30 लाख का कीमती हीरा

Updated: गुरुवार, 16 जून 2022 (14:59 IST)
पन्ना (एमपी)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक खदान में खुदाई के दौरान एक मजदूर और उसके 5 साथियों को 6.26 कैरेट का एक कीमती हीरा मिला है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विशेषज्ञों के मुताबिक नीलामी में इस कीमती हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपए हो सकती है। मजदूर सुनील कुमार को उम्मीद है कि इससे उनकी आर्थिक तंगी कम होगी।
 
पन्ना जिले के हीरा अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि कुमार और उसके 5 साथियों को बुधवार को यहां एक पट्टे की खदान में 6.26 कैरेट का हीरा मिला। नियमानुसार उन्होंने हीरा खनन कार्यालय में जमा करा दिया है। खनन कार्यालय द्वारा नियमित तौर पर ऐसे कीमती हीरों की नीलामी की जाती है। अधिकारी ने बताया कि नीलामी में मिलने वाली राशि की 12 फीसदी रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि इन मजदूरों को दी जाएगी।
 
कीमती हीरा मिलने के बाद खुश सुनील ने बताया कि वह परिवार की खराब आर्थिक हालत के कारण अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित था तथा हीरे की नीलामी से प्राप्त राशि से हमारी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। करीब 20 दिन पहले मैंने अपने साथियों के साथ एक हीरा खोजने के लिए जरुआ पार इलाके में 10 वर्ग मीटर जमीन लीज पर ली थी। किस्मत ने हमारा साथ दिया और खुदाई में हमें एक कीमती हीरा मिल गया। बुंदेलखंड क्षेत्र के पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे के भंडार होने का अनुमान है। यहां की खदानों में खनन कार्य में लगे कई गरीब मजदूरों को पहले भी कीमती हीरे मिले हैं।(सांकेतिक चित्र)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

फ्लाईदुबई मामले में इजराइली राजदूत का बड़ा खुलासा! हरकत में आ गई थी वायुसेना, लेकिन...

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अगला लेख