ramcharitmanas

खौफनाक! नींद खुली तो सिर पर बैठा था कोबरा...

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (11:41 IST)
होशंगाबाद। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में घर में सो रहे एक व्यक्ति के उस समय रोंगटे खड़े हो गए, जब नींद खुलते ही उसे पता चला कि उसके सिर पर कोबरा बैठा है। किसी तरह कोबरा से बचकर उन्होंने मोहल्ले में लोगों को उठाया और 1 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को मारा जा सका।
 
रात को निर्मल होम्स निवासी ऋषि दुबे का परिवार करीब आधे घंटे तक कोबरा की गिरफ्त में रहा। कमरे में सोते उनके बच्चों के ऊपर एक कोबरा चढ़ गया। बच्चों के ऊपर घूमते-घूमते कोबरा ऋषि दुबे के चेहरे और सिर पर चढ़ गया जिससे उनकी नींद खुल गई। लेकिन सिर पर बैठे कोबरा को देखकर उनकी सांसें फूल गईं। किसी तरह कोबरा से बचकर उन्होंने मोहल्ले में लोगों को उठाया और 1 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को मारा जा सका।
 
पीड़ित ऋषि दुबे ने बताया कि रात करीब 3 बजे अचानक मुझे एहसास हुआ कि मेरे चेहरे और सिर पर कुछ चल रहा है। मैंने आंखें खोली तो देखा करीब 2 फीट का कोबरा मेरे ऊपर है। मैं कोबरा के शरीर से दूर होने के इंतजार में सांसें रोककर पड़ा रहा। कोबरा सिर और चेहरे से होते हुए मेरी चादर पर आया। मैंने तत्काल उसे चादर सहित दूर कर दिया।
 
घर से बाहर निकल गया पूरा परिवार : कोबरा से किसी तरह जान बचाकर ऋषि दुबे अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर से बाहर निकल गए। घर में घुसा कोबरा कमरे में घूमता हुआ किचन में चला गया।
 
पड़ोसियों को लगाई आवाज : घबराए दुबे परिवार ने कॉलोनी में अपने पड़ोसियों को आवाज लगाई। आसपास के लोग उनकी आवाज सुनकर मदद के लिए आए। इसके बाद कोबरा को मारा गया।
लेखक के बारे में
जीतेन्द्र वर्मा
Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख