biodatamaker

मध्यप्रदेश में 'किसान ऐप' लांच, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (12:13 IST)
भोपाल। किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और इनसे फायदे लेने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक 'किसान ऐप' प्रस्तुत किया है।


प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बुधवार को कहा, सरकार ने किसानों के हित के लिए एक 'किसान ऐप' पेश किया है। इसके जरिए किसान प्रदेश सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में स्वयं का पंजीयन कराकर इनका फायदा ले सकेंगे।

'किसान ऐप' के बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस 'ऐप' के माध्यम से किसान बोई गई फसल की स्वघोषणा कर सकेगा। इससे फसल का नुकसान होने की स्थिति में उसे सरकार द्वारा दिया जाने वाला मुआवजा हासिल हो सकेगा।

इसके साथ ही किसान अपनी मालिकी भूमि के दस्तावेजों की प्रतियां भी इस 'ऐप' के जरिए ऑनलाइन हासिल कर सकता है और उसे कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को भूमि संबंधित सभी जानकारियां और रिकॉर्ड इस एक 'ऐप' पर ही उपलब्ध होंगे।

गुप्ता ने कहा कि इस 'ऐप' से किसान भूमि संबंधित खसरे सहित विभिन्न दस्तावेज हासिल करने के लिए आवेदन कर सकेंगे और नाममात्र के शुल्क पर उन्हें ये ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही किसान सरकार की उपार्जन, भावांतर और फसल बीमा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं में अपना पंजीयन करा सकेंगे।

राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा इससे पहले 'एम आरसीएमएस' 'ऐप' जारी किया गया था। इसके जरिए विभिन्न राजस्व विवादों की राजस्व अदालतों में स्थिति, जैसे प्रकरण की सुनवाई दिनांक आदि की जानकारी संबंधित लोगों को देने की व्यवस्था की गई है।

मंत्री ने दावा किया कि विवादित राजस्व मामलों को छोड़कर प्रदेश में राजस्व का कोई भी आवेदन 30 दिन से अधिक लंबित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले माह अभियान चलाकर प्रदेश में लगभग 12 लाख राजस्व मामलों का निराकरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि देश में मध्य प्रदेश भूमिस्वामी एवं बटाईदार के हितों का संरक्षण करने के लिए कानून बनाने वाला पहला राज्य बना है। इस अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, अब भूस्वामी पांच वर्ष के लिए अपनी कृषि भूमि को बटाई या पट्टे पर निश्चिंत होकर दे सकेगा। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख