dharma sangrah
✕

खजुराहो रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, वीडी शर्मा ने पीएम मोदी का जताया आभार

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (17:40 IST)
आम आदमी को रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने और यात्रियों को स्टेशनों पर हाईटेक सुविधाओं को देने के लिए मोदी सरकार अमृत भारत स्टेशन स्कीम लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगामी 6 अगस्त को 500 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के लिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम का शिलान्यास करने जा रहे है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन स्टेशनों के विकास के लिए स्कीम की शुरूआत करेंगे। देशभर के अलग-अलग जोन के 500 स्टेशनों को इस स्कीम के लिए चुना गया है।

मध्यप्रदेश के 27 स्टेशन इस स्कीम में शामिल है। जिसमें खजुराहो रेलवे स्टेशन भी शामिल है। खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि खजुराहो रेलवे स्टेशन  वर्ल्ड क्लास बनेगा। खजुराहो स्टेशन को सबसे ज्यादा बजट मिला है। मेरा सौभाग्य है कि मेरी लोकसभा खजुराहो के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्री जी ने खजुराहो के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने का 6 तारीख को भूमि पूजन होगा।

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज एक नया इतिहास मध्य प्रदेश के अंदर बना है। 260 करोड रुपए खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए दिए गए है, इसके साथ खजुराहो संसदीय क्षेत्र में कटनी मुड़वारा को 22 करोड रुपए, कटनी साउथ को 20.6 करोड रुपए और मैहर रेलवे स्टेशन का 21.4 करोड रुपए की लागत से निर्माण होगा।

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशनों के आधुनिकरण के लिए और खजुराहो रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए 260 करोड रुपए की सौगात देने के वह खजुराहो की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री जी का आभार जताते है। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख