Hanuman Chalisa

खजुराहो में बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग...

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (20:42 IST)
गर्मी शुरू होते ही जलसंकट भी शुरू हो गया है। छतरपुर जिले में लोग पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। खजुराहो रेलवे स्टेशन का तो आलम यह है कि यहां बूंद-बूंद पानी के लिए यात्रियों को तरसना पड़ रहा है। विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में एकमात्र रेलवे स्टेशन के हाल बेहाल हैं।


यहां पिछले एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही। स्टेशन की टंकियों में पानी न होने के कारण सभी नल सूखे पड़े हैं, जिससे यात्री बूंद-बूंद पानी को तरसते फिर रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को ढाबों से खुली बोतलों का पानी मुंहमांगी कीमतों में खरीदना पड़ रहा है।

आरोप है कि ठेकेदार और वेंडर की सेटिंग से रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई बंद कराई गई है, ताकि पानी से पैसा कमाकर बंदरबांट की जा सके। सभी जानते हैं कि खजुराहो रेलवे स्टेशन पर देशी-विदेशी पर्यटकों का आना-जाना होता है, बाबजूद इसके पेयजल की स्थिति बहुत खराब है। यहां तक कि पर्यटकों को शौचालय के लिए भी पानी खरीदना पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन पर पानी के स्रोत तो बहुत से हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा। विश्व पटल पर खजुराहो की छवि बनाने में बहुत समय लगा, लेकिन वर्षों की इस छवि को बिगड़ने में पलभर का समय न लगेगा और यहां यही हो रहा है।

रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी मामले को जानते हुए अनभिज्ञ बने हुए हैं। हालातों पर काबू और व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को तत्काल इस ओर ध्यान देना होगा।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख