dharma sangrah

करणी सेना का इंदौर में प्रदर्शन, हजारों लोगों ने लिया भाग

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2019 (21:41 IST)
इंदौर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश स्तरीय आंदोलन की शुरुआत एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ रविवार को उज्जैन से हुई। यहां के नानाखेड़ा स्टेडियम से सुबह 11.30 बजे सवर्ण वाहन रैली निकाली गई। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने का दावा आयोजकों द्वारा किया गया। विरोधस्वरूप काले कपड़े पहनकर कई लोगों ने इसमें भाग लिया।
 
इसके पहले उज्जैन रवाना होने से पूर्व करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के विजयनगर में प्रदर्शन किया। उज्जैन से शुरू हुए करणी सेना के प्रदेश स्तरीय आंदोलन को ब्राह्मण, मुस्लिम, क्षत्रिय, सपाक्स व वैश्य समाज ने भी समर्थन दिया है। उज्जैन में मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर पर आक्रोश उतारा गया।
 
एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ विजय नगर क्षेत्र में सैकड़ों लोग विरोधस्वरूप सड़क पर उतरे। सेना के अनुसार संविधान हर भारतीय नागरिक से समानता की बात करता है, लेकिन एट्रोसिटी एक्ट इस अधिकार के विपरीत है। यह एक्ट सवर्ण, ओबीसी, अल्पसंख्यक और एससी-एसटी समाज के बीच खाई पैदा करने वाला है। इसके कारण देशभर में असंतोष है। आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए, जातिगत आधार पर नहीं। इस आरक्षण के कारण कई समुदायों को अपने अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

ट्रंप की टैरिफ नीति से बिगड़े समीकरण, भारत, चीन और रूस के गठबंधन से बढ़ेगी अमेरिका की टेंशन

‘GDP ग्रोथ का जश्न आम आदमी कैसे मनाए?’ खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, बेरोजगारी-महंगाई से लेकर असमानता तक गिनाईं चुनौतियां

पीएम मोदी का नया मंत्र- Wed in India, आखिर क्या है इसके मायने?

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख