Hanuman Chalisa

कमलनाथ या दिग्विजय, असली मुख्यमंत्री कौन...

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (18:58 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असली मुख्यमंत्री कौन है।
 
चौहान आज जिले के बलवाड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या के बाद आयोजित शोकसभा में पहुंचे थे। बलवाड़ी पहुंचने के पहले उन्होंने जुलवानिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी सवाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा जाता है और उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि प्रदेश के असली मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं या सिंह। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है।
 
चौहान ने कहा कि कई जगह भारतीय जनता पार्टी बहुत कम अंतर से हारी है। इस तरह की 'अधूरी' सरकार भाजपा भी बना सकती थी, किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी होने के कारण भाजपा खरीद-फरोख्त की नीति पर नहीं चली।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सरकार बनाएगी पूर्ण बहुमत से बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी लोकप्रियता साबित कर देगी। चौहान ने इसके बाद मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकरे के घर पहुंचे और उनके परिजन को सांत्वना दी।
 
बलवाड़ी में शोकसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पांच दिन के भीतर स्वर्गीय ठाकरे के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो मंडल स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे और दसवें दिन वे स्वयं बड़वानी में प्रदर्शन करेंगे। (वार्ता) 
 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

UP Scholarship 2026: योगी सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख