dharma sangrah
✕

मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद इन नेताओं की हो सकती है 'घर वापसी'

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (09:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान के बाद सर्द मौसम में भी एमपी की सियासत में गर्मी ला दी है। पिछले कुछ समय से कांग्रेस सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाने वाले बीजेपी नेताओं पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग अपने घर की चिंता करे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के लोग अपना घर सुरक्षित रखे, हमारे घर की चिंता न करें। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद एक बार उन नेताओं को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिन दो बीजेपी विधायकों को लेकर सबसे अधिक चर्चा है, उसमें पहला नाम कटनी के विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री रहे संजय पाठक का है।
 
संजय पाठक मूल रूप से कांग्रेसी है। 2013 का विधानसभा चुनाव भी संजय पाठक ने कांग्रेस के टिकट पर जीता था। बाद में वो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में संजय पाठक बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते है। वहीं प्रदेश के बदले सियासी हालात के बीच संजय पाठक के कांग्रेस में वापसी की चर्चा तेज हो गई है।
 
विधानसभा सत्र के दौरान संजय पाठक की कई कांग्रेस नेताओं से मुलाकात ने भी इस चर्चा को और तेज कर दिया है। वहीं इस बीच संजय पाठक का मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करने वाले एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संजय पाठक ये कहते नजर आए कि मुख्यमंत्री कमलनाथ अच्छे मैनेजर है। पांच साल अच्छी तरह सरकार चला लेंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद संजय पाठक की कांग्रेस में वापसी की अटकलें और तेज हो गई है।
 
वहीं बीजेपी के जिस दूसरे विधायक की कांग्रेस में जाने की चर्चा तेज है वो है बीजेपी विधायक दिनेश राय मुनमुन। मूल रूप से कांग्रेसी दिनेश राय मुनमुन 2013 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं इस बार चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए मुनमुन बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं।
 
प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब दिनेश राय मुनमुन के कांग्रेस में वापसी की अटकलें लग रही है। मुनमुन को मुख्यमंत्री कमलनाथ का काफी करीबी माना जाता है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये चर्चा भी तेज हो गई थी कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए दिनेश राय मुनमुन अपनी सीट भी छोड़ सकते हैं।
 
इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा के सौंसर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की भी खबरें सामने आने लगी। इस बीच दिनेश राय मुनमुन के बड़े कांग्रेसी नेताओं से संपर्क में होने की खबरें भी आ रही है। वहीं कांग्रेस में जिस तीसरे नेता की घर वापसी की अटकलें तेज है वो नाम होशंगाबाद से बीजेपी सांसद राव उदय प्रताप का है।
 
कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले राव उदय प्रताप को घर वापसी करा कर बीजेपी को एक झटका देने की तैयारी में है। इस बीच राव उदय प्रताप के कांग्रेस के कई नेताओं से घर वापसी को लेकर चर्चा होने की खबरें भी सामने आती रही है। अब देखना होगा कि प्रदेश की सियासत में कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक दूसरे के सियासी कुनबे (घर) में सेंध लगाने में कितना सफल होते हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतगणना

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

अगला लेख