dharma sangrah
✕

घोटालों की जांच से शिवराज सिंह चौहान को घेरने की तैयारी में कमलनाथ सरकार

Updated: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (10:38 IST)
भोपाल। आयकर छापों के बाद मध्यप्रदेश में बदलापुर की सियासत तेज होती दिख रही है। ई टेंडर घोटाले में एफआईआर दर्ज कर शिवराज सिंह चौहान के करीबियों पर शिकंजा कसने के बाद अब कमलनाथ सरकार भाजपा के सबसे बड़े चेहरे शिवराज सिंह चौहान को घेरने की तैयारी कर रही है।
 
आयकर छापों के बाद हरकत में आई कमलनाथ सरकार : प्रदेश में पिछले पंद्रह सालों में भाजपा सरकार के समय हुए घोटालों की फाइल दोबारा खोलकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चौतरफा घेरने की तैयारी में है। ई टेंडर मामले में ईओडब्ल्यू ने जल निगम में तीन टेंडरों में गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जल निगम के अध्यक्ष उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही थे। ऐसे में एफआईआर दर्ज होने के बाद शिवराज सिंह चौहान तक जांच की आंच पहुंच सकती है। ईओडब्ल्यू ई टेंडर घोटाले में उस वक्त शिवराज के करीबी मंत्रियों पर भी शिंकजा कसने की तैयारी में पहले से ही है।
 
इसके साथ माखनलाल यूनिवर्सिटी में नियुक्ति घोटाले और आर्थिक गड़बड़ी के मामले में भी ईओडब्ल्यू अब जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही एफआईआर दर्ज कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि जांच रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी में पिछले आठ सालों में विभिन्न पदों पर भर्ती मामले में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। ये सभी भर्ती तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अध्यक्षता वाली महापरिषद की मंजूरी के बाद हुई थी। ऐसे में पूरे मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच की आंच शिवराज सिंह चौहान तक पहुंच सकती है।
 
इसके साथ ही भाजपा सरकार के समय हुए व्यापम घोटाले में कई मामलों की फाइल फिर से खोलने की तैयारी में कांग्रेस सरकार है। आयकर छापों के बाद आरटीआई कार्यकर्ता और व्यापम घोटाले को उजागर करने वाले डॉक्टर आनंद राय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर नए सिरे से मामले की जांच करने की मांग की है। जैसे जैसे मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख नजदीक आएगी वैसे वैसे सूबे में भाजपा और कांग्रेस के बीच घोटालों की सियासत और तेज होगी।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को घोटालेबाजों का सरगना बताकर इसकी शुरुआत भी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहांन ने भी कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जो भी जांच करवाना चाहती हो करवा लें। बीजेपी हर जांच का जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा आज आयकर छापों को लेकर विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन कर कमलनाथ सरकार को घेरने जा रही है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख