biodatamaker
✕

शिवराज सिंह के चेहरे पर भाजपा को भी शर्म आ रही है: कमलनाथ

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (18:19 IST)
मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। प्रदेश के गर्माते सियासती पारे के  बीच कांग्रेस ने अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधे हमले शुरु कर दिए है। गुरुवार को जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि अबभाजपा को भी शर्म आ रही है कहने में कि शिवराज जी ही हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आज प्रदेश में जिस तरफ की तस्वीर उठाकर देखों हर व्यक्ति परेशान है। कांग्रेस सरकार आने पर हम प्रदेश का नया इतिहास बनायेंगे।

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को 18 सालों में चौपट राज और चौपट सरकार दी है। प्रदेश में चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट कानून व्यवस्था, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट उद्योग धंधे, चौपट अस्पताल व्यवस्था, चौपट अर्थव्यवस्था, चौपट सड़क, चौपट सुरक्षा व्यवस्था, चौपट राशन व्यवस्था और इसलिए आज भाजपा के कारण अपना प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। आज सबसे बड़ी चुनौती मध्यप्रदेश में हमारे नौजवानों के भविष्य को बचाने की है। हमारे नौजवान हाथों में काम चाहते हैं और यही नौजवान हमारे मध्यप्रदेश का नवनिर्माण करेंगे, लेकिन अगर इन्हीं का भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसे मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे।

वहीं मीडिया से बात करते हुए मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मैं आज भी अपनी जमीन अपने हाथ से खुद जोतता हूं इसलिए मैं मजदूर और किसानों की बात करूंगा जो पाटन की पहचान है। उन्होंने कहा कि साथियों याद कीजिए 2014 में भाजपा ने किसानों की लागत पर 50 प्रतिशत से अधिक लाभ देने का वादा करके सत्ता ली थी। किसानों की कर्ज माफी करेंगे किसानों की फसल का उचित दाम देंने की बात कहीं थी। किसान को पानी और बिजली सही समय पर मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत कृषि व्यवस्था है लेकिन सबसे बड़ा धोखा अगर भारतीय जनता पार्टी ने किसी के साथ किया तो वह किसान और खेत में काम करने वाले मजदूरों के साथ किया। वह मजदूर चाहे दलित हो, चाहे आदिवासी हो, चाहे वह किसी भी जाति से हो सबसे ज्यादा बड़ा धोखा इन्हीं के साथ किया। आप बता रहे थे कि खेतों में ट्रांसफार्मर जल रहे हैं मैं कहता हूं कि वैसे ही शिवराज सिंह चौहान का ट्रांसफार्मर और नरेंद्र मोदी का ट्रांसफार्मर दोनों ही जल चुके हैं।
 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

अगला लेख